• April 8, 2026

काकराडी का दो दिवसीय गणगौर मेला सम्पन्न, आदिवासी युवक युवतियो ने मेले का उठाया लुप्त

PALI SIROHI ONLINE

काकराडी का दो दिवसीय गणगौर मेला आज शांतिपूर्ण सम्पन्न आदिवासी युवक युवतियो ने मेले का उठाया लुप्त।

बाली उपखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम पंचायत काकराडी मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दो दिवसीय गणगौर मेला आयोजित हुआ जो आज सम्पन्न हुआ मेले मे आदिवासी युवक युवतियो ने भरपूर खरीदारी का लाभ उठाया।

मेला भील समाज द्वारा आयोजित किया जाता है। मेले मे भील समाज ने अपने रीति रिवाज से मां कालका का स्वरूप रैला निकाला गया उसके बाद गणगौर का नृत्य किया गया

मेले मे शांतिपूर्ण व्यवस्था को लेकर काकराडी प्रसासक राजाराम गरासिया,भाजपा युवा नेता मुकेश गरासिया व भुताराम काकराडी तथा भील समाज ने कुछ दिन पुर्व बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत को मिलकर मेले मे पुलिस प्रशासन की तैनाती को लेकर अवगत करवाया था तो बाली विधायक ने तुरंत नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा व बेडा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा को मोर्चा संभालने को आवश्यक निर्देश दिए थे तो बेडा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा के नेतृत्व मे टीम मुस्तैद रही वही ग्राम विकास अधिकारी सुमित कुमार भी मेले को लेकर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करते नजर आए

About The Author

You cannot copy content of this page