• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

काकराडी ग्राम के अरडवा की अरावली पहाड़ियों में भीषण आग लगी जंगली जानवरों को खतरा, वनविभाग से कोई नही पहुचा, ग्रामीण कर रहे प्रयास

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 27, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

बाली-आदिवासी बाहुल्य काकराड़ी पंचायत क्षेत्र के अरडवा गांव की अरावली पहाड़ियों में भीषण आग लग गई है। आग की चपेट में आने से जंगली जानवरों और पेड़-पौधों के भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग की सूचना मिलते ही सरपंच राजा राम गरासिया, समाजसेवी मुकेश गरासिया और ग्राम विकास अधिकारी सुमित कुमार सक्रिय हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर क्षेत्र के टैंकर मालिकों से संपर्क कर पानी से भरे टैंकर मंगवाए।

हालांकि आग जिस स्थान पर लगी है, वहां एक ओर नदी और दूसरी ओर नाला होने के कारण टैंकरों को पहाड़ी तक पहुंचाने में काफी कठिनाई आ रही है। इसके बावजूद ग्राम विकास अधिकारी सुमित कुमार ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद वन विभाग की ओर से अभी तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

Previous Post

जालोर में बजरी-रायल्टी को लेकर दो पक्ष भिड़ेः कंपनी मैनेजर की गाड़ी रोकी, गालियां दीं; तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Next Post

स्कूटी सवार डॉक्टर सांड से टकराई, गले में सींग घुसा, मौतः ज्यादा खून बहने से बच नहीं सकीं; गली में अंधेरा होने से हुआ हादसा

Next Post

स्कूटी सवार डॉक्टर सांड से टकराई, गले में सींग घुसा, मौतः ज्यादा खून बहने से बच नहीं सकीं; गली में अंधेरा होने से हुआ हादसा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page