PALI SIROHI ONLINE
कैलाशनगर- कैलाशनगर | झाडोलीवीर में 2 दिन पहले हुए हत्याकांड को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सीआई ओमकरण ने बताया कि बुधवार को दोस्तों के साथ कालूराम पार्टी में गया था। जहां दोस्तों के बीच कहासुनी होने पर लक्ष्मण उर्फ राणाराम मेघवाल ने पत्थर फेंका जो सीधे कालूराम के सिर पर जा लगा। खून ज्यादा बहने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन की रिमांड पर भेजा है। आरोपी लक्ष्मण ने पुलिस को बताया कि उसी ने आपस में विवाद होने पर कालूराम पर पत्थर फेंका था। घटना में उसके साथ कौन-कौन शामिल थे, उनका भी पता लगाया जा रहा है।

