जवाई बांध रेलवे स्टेशन-अब सुमेरपुर जवाई बांध के नाम से जाना जाएगा, आधिकारी आदेश जारी,कोड भी बदले
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा/पिन्टु अग्रवाल
पाली।जवाई बांध रेलवे स्टेशन के नाम में परिवर्तन,अब सुमेरपुर जवाई बांध के नाम से जाना जाएगा, गोरतलब है कि सुमेरपूर विधायक कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत व पाली सांसद पी पी चौधरी के प्रयासों से जवाई बांध स्टेशन का नाम सभवतया फरवरी में नाम बदलने का निर्णय हुआ था, अब जवाई बांध स्टेशन का कोड भी JWB के स्थान पर SJWB के रूप में बदल दिया गया है।
स्टेशन के संशोधित नाम और कोड (SJWB) को रेलवे के सभी डेटाबेस प्रणालियों जैसे पीआरएस और यूटीएस में अपडेट किया जा रहा है। यह कहे कि आज आधिकारिक रूप से जवाई बांध स्टेशन,सुमेरपुर जवाई बांध के नाम से जाना जाने के लिए आधिकारिक सभी कार्यवाही पूरी हो गई।
अब सुरेश पवार पाली उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के ‘जवाई बांध’ स्टेशन को अब सुमेरपुर जवाई बांध स्टेशन के नाम से जाना जाएगा।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव के अनुसार यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय मांग को ध्यान में रखते हुए, सक्षम प्राधिकारी द्वारा “जवाई बांध” रेलवे स्टेशन के नाम में संशोधन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में आधिकारिक परिपत्र जारी किया गया है।
स्टेशन के नाम के साथ अब स्टेशन कोड भी JWB के स्थान पर SJWB के रूप में बदल दिया गया है।
स्टेशन के संशोधित नाम और कोड (SJWB) को रेलवे के सभी डेटाबेस प्रणालियों जैसे पीआरएस और यूटीएस में अपडेट किया जा रहा है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
भविष्य में सभी आधिकारिक पत्राचार और सूचनाओं के लिए नए नाम “सुमेरपुर जवाई बांध” का ही उपयोग किया जाएगा।

