PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जवाई बाँध से कमांड क्षेत्र मे अधिकारीयो के कुशल नेतृत्व मे 38,671 हेक्टेयर भूमि सिंचाई के साथ चौथी पाण सम्पन्न
शाम 6 बजे नहरे हुई बंद अभी भी जवाई मे शेष 41.85 फिट के साथ .3322.00 एमसीएफटी पानी मौजूद
तखतगढ 28 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) जवाई बाँध से कमांड क्षेत्र मे अधिकारीयो के कुशल नेतृत्व मे 38,671 हेक्टेयर भूमि सिंचाई के साथ चौथी पाण सम्पन्न शनिवार को
शाम 6 बजे नहरे बंद होने पर अभी भी जवाई मे शेष 41.85 फिट के साथ .3322.00 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है। दरअसल इस बार जवाई बांध कमांड क्षेत्र सुमेरपुर आहोर तहसील के किसानो को वषॅ 2025-26 के रबी फसल सिंचाई के लिए 4 अक्टूबर 2025 को जवाई बांध डाक बंगले मे संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता मे हुई जल वितरण कमेटी एव जल उपयोगिता संगम अध्यक्षो सहित किसान प्रतिनिधियो के बिच सिंचाई एव पेयजल बंटवारे मे किसानो को सिंचाई के लिए 4 पाण के लिए 4900 एमसीएफटी पानी उपलब्ध कराने की घोषणा के साथ 2917 एमसीएफटी पानी पेयजल के लिए अरक्षित रखने की सहमति के बाद 26 अक्टूबर को जवाई बांध स्थित
सुमेरपुर उपखंड अधिकारी कालूराम कुमावत, जल संसाधन विभाग नहर खण्ड सुमेरपुर के अधिशासी अभियंता राज भंवरायत, सहायक अभियंता अक्षय कुमावत, कनिष्ठ अभियंता अशोक पूनिया व सुमेरपुर-आहोर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह गलथनी, किसानों एवं विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी मे पहली पाण के लिए नहरो मे पानी छोडा था । जिस मे अधिकारीयो के कुशल नेतृत्व मे 38,671 हेक्टेयर भूमि सिंचाई के साथ शनिवार की शाम को 6 बजे चौथी पाण शांतिपूर्ण बाराबंदी समाप्त होते ही नहरो को बंद कर दी है। अधिशासी अभियंता राज भंवरायत ने बताया कि इस बार किसानों को रबी फसल सिंचाई के लिए जवाई बांध से कुल चार पाण पानी उपलब्ध करवाई गई थी । उन्होंने कहा कि जवाई बांध से चार पाण में कुल 4900 एमसीएचसी पानी दिया गया । जिस मे पहली और दूसरी पाण 24-24 दिन की रहेगी।तीसरी और चौथी पाण 25-25 दिन की निधारित की गई थी। जिस को लेकर जल संसाधन विभाग द्वारा सिंचाई व्यवस्था की निगरानी के लिए विशेष मॉनिटरिंग टीम भी तैनात की थी जिससे पानी का समुचित वितरण सुनिश्चित हो सके। और शनिवार को अंतिम चौथी पाण भी कुशल नेतृत्व मे शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर शनिवार शाम 6 बजे नहरो को बंद कर दिया है। फिर भी शनिवार शाम 6 बजे तक जवाई का जलस्तर 41.85 फिट के साथ 3322.00 एमसीएफटी पानी उपलब्ध है। जिस पर कमांड क्षेत्र के किसानो ने समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
