Pali sirohi online
नगराज वैष्णव
जोजावर कस्बे में फूड लाइसेंस कैंप का आयोजन
पाली,20 फरवरी 2026/
चिकित्सा विभाग की ओर से जिले में फूड लाइसेंस कैंप का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के जोजावर कस्बे में फुड लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया।
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण जयपुर टी शुभमंगला के निर्देशन में जोजावर बस स्टैंड पर कैंप का आयोजन खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप सिंह यादव व सुरेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में फूड लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें 52 खाद्य कारोबार कर्ताओं को मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र जारी कर सुपुर्द किये गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के साथ सूचना सहायक जसपाल सिंह, ओमप्रकाश प्रजापत, लक्ष्मण दान चारण उपस्थित रहे।
साथ ही सीएमएचओ डॉ मारवाल ने अपील की गई की जिन खाद्य पदार्थ विक्रेता के पास खाद्य अनुज्ञापत्र नहीं है वह तुरंत ही अपना खाद्य अनुज्ञापत्र बनवा लेवे।
