PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर में एक नाबालिग सहित तीन युवतियों के गायब होने का मामला सामना आया है। तीन थाना इलाकों से अलग-अलग युवतियों के लापता होने के मुकदमे दर्ज हुए है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पहला मामला प्रतापनगर थाना इलाके का है, जहां एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि बुधवार को उनकी 17 वर्षीय बेटी दवाई लेने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी है। परिजनों ने रिश्तेदारों, आसपास पड़ोस में पूछताछ की, लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। हालांकि, परिजनों ने एक युवक पर नाबालिग को भगाकर ले जाने का संदेह भी जताया है।
दूसरा मामला सूरसागर थाने में सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया है कि उसकी 20 वर्षीय बेटी घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकली थी। गुरुवार शाम को वह घर से बाहर गई, लेकिन फिर वापस नहीं लौटी। उसका अभी तक पता नहीं लग पाया है।
तीसरा मामला खांडा फलसा थाने में सामने आया है। यहां रहने वाले 26 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी अस्पताल में जाने की बात कह कर घर से निकली थी। लेकिन फिर अस्पताल से वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर भी कहीं पता नहीं चला।
हालांकि, तीनों मामलों में तीन थाना इलाकों की पुलिस युवतियों की तलाश में जुट गई है।
https://www.instagram.com/reel/DSuvAlBkxhu/?igsh=dnhqaHAydmI4bXAy

