• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

18 साल की युवती गायबः बेटी के साथ बाजार गई विवाहिता नहीं लौटी घर, एक महिला भी हो गई लापता

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 17, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

जोधपुर-जोधपुर कमिश्नरेट में दो विवाहिता और एक युवती के लापता होने के कई मामले सामने आए हैं। इस संबंध में उनके परिजनों ने अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई है।कमिश्नरेट के महामंदिर थाने में थाना इलाके की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 18 साल की बेटी 14 मई को बिना बताए घर से कहीं चली गई। इसके बारे में आस पड़ोस और रिश्तेदारी में भी पता किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर अमराराम को सौंपी है।

दूसरा मामला भी महामंदिर थाने में ही सामने आया है। थाना इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी छोटे बच्चों के साथ 13 मई को घर से सामान लेने के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उसका अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मोहन सिहाग को सौंपी है।

सोना-चांदी के जेवर लेकर घर से गई विवाहिता

तीसरा मामला राजीव गांधी नगर थाने में सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पत्नी 8 मई को उससे लड़ाई झगड़ा करके कहीं चली गई। वह अपने साथ में 4 साल की बेटी को भी ले गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि विवाहिता जाते समय सोने-चांदी के जेवर और 35000 रुपए भी लेकर गई। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी एक व्यक्ति के साथ रिलेशन में है और उसी के साथ कहीं जाने का संदेह है।

Previous Post

आबूरोड हाईवे पर दो बाइक भिड़ीं, दो गंभीर घायलः हायर सेंटर रेफर किए, रॉन्ग साइड से आ रही थी बाइक

Next Post

पाली वाहन चोरो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, दो गिरफतार, 03 बाइक बरामद

Next Post
पाली वाहन चोरो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, दो गिरफतार, 03 बाइक बरामद

पाली वाहन चोरो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, दो गिरफतार, 03 बाइक बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page