
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के बासनी थाना क्षेत्र की श्रमिक कॉलोनी में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव के लिए आए पिता पर भी चाकू से वार किए। फिलहाल पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में फ़ोदार कुमार (28) पुत्र चितरंजनराम चमार निवासी हरपुर पुलिस थाना ईटाड़ी को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच SI सुरेश कुमार कर रहे हैं।
गर्लफ्रेंड के जोधपुर आने से नाराज बॉयफ्रेंड ने 20 मार्च को रात 8:30 बजे के करीब आरोपी गर्लफ्रेंड के किराए के मकान में घुस गया था और उसे अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाने लगा। कहा कि वह उससे प्यार करता है यदि साथ नहीं चलेगी तो उसे मार दूंगा। इसका मना करने पर उसने गर्लफ्रेंड के पेट और शरीर के अन्य जगहों पर चाकू से हमला कर दिया था। गर्लफ्रेंड के पिता पर भी उसने हाथ पर चाकू से बाहर कर दिया।
बता दें कि बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। बताया कि वो बासनी की श्रमिक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। उनकी बेटी की गांव में रहने के दौरान दो माह पहले फोदार कुमार नाम के युवक से जान पहचान हो गई थी। कुछ दिनोपुर में उनकी बेटी जोधपुर में श्रमिक कॉलोनी उनके पास रहने के लिए आ गई इस पर उसका बॉयफ्रेंड बिहार से जोधपुर आया और उसके घर पर गया यह दोनों में इसी बात को लेकर विवाद हो गया सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दिए। इस दौरान बीच बचाव में उसके पिता पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
वहीं बाद में परिजन युवती को लेकर एम्स हॉस्पिटल पहुंचे। यहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।


