PALI SIROHI ONLINE
*ट्रेन में लावारिस अबोध बच्ची के लिए देवदूत बने टीटीई सोलंकी*
-चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के सुपुर्द
जोधपुर । ट्रेन संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रानीखेत एक्सप्रेस में यात्रा कर रही 7 वर्षीय एक अबोध बालिका पोकरण रेलवे स्टेशन पर लावारिस अवस्था में मिली।
सोमवार रात्रि रानीखेत एक्सप्रेस में जोधपुर से जैसलमेर तक ड्यूटी के दौरान ट्रेन के टीटीआई मनोज सिंह सोलंकी ने टिकट चेकिंग के दौरान जनरल कोच में बालिका को अकेले और असहाय स्थिति में देखा तो तुरंत मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए कार्रवाई की।
टीटीई सोलंकी द्वारा बालिका से पूछताछ की गई,लेकिन उसके साथ कोई अभिभावक मौजूद नहीं था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से संपर्क किया गया। बाद में बालिका को जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के परिजनों की तलाश एवं सुरक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है।

