PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर में ठग ने एक युवती से 30 हजार रुपए ठग लिए। इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन सस्ता सामान देने का झांसा देते हुए ठगी की। युवती ने तुरंत साइबर पुलिस और हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की।
इस पर साइबर सेल टीम ने ठगे गए 30 हजार रुपए पीड़िता को वापस दिला दिए।सस्ता सामान बेचने के नाम पर दिया झांसा
जिला पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि रामड़ावास निवासी पूजा को एक ठग ने इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन सस्ता सामान देने का झांसा दिया। पूजा से 30 हजार रुपए ठग लिए। ठगी का अहसास होने पर पूजा ने तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने बैंक खाते में जमा रकम कराई होल्ड
शिकायत मिलते ही साइबर सेल, जोधपुर ग्रामीण की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ठग के बैंक खाते में जमा रकम को होल्ड करवाने में सफलता पाई। कापरड़ा थाना पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल जोगेंद्र की मदद से संबंधित बैंक से संपर्क किया गया। पीड़िता को पूरी राशि रिफंड करवाई गई।
कार्रवाई में साइबर सेल के कॉन्स्टेबल पुखराज, दयालसिंह और थाना कापरड़ा के जोगेंद्र की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से साइबर ठगी से बचने की अपील की है।
