• March 20, 2026

साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 10 दिन आबूरोड से ही चलेगी

PALI SIROHI ONLINE

*साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 10 दिन आबूरोड से ही चलेगी*

जोधपुर। पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद-पालनपुर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस 21  से 30 मार्च तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि साबरमती स्टेशन पर हाई रूफ कंपोजिट स्टील गर्डर के प्रक्षेपण सहित अन्य तकनीकी कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण यह आंशिक रद्दीकरण किया गया है।

इसके तहत ट्रेन संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस इन 10 दिनों के दौरान आबूरोड से जोधपुर के बीच ही संचालित होगी। यानी साबरमती से आबूरोड के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

About The Author

You cannot copy content of this page