
PALI SIROHI ONLINE
सुगम रेल संचालन हेतु दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी
जोधपुर, 03 जून। उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्य के कारण निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 22421, दिल्ली सराय-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 22422, जोधपुर- दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 21.07.25 से 29.07.25 तक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 12464, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 24.07.25 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 22464, बीकानेर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 26.07.25 को रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 22463, दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 25.07.25 व 27.07.25 का रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 22481, जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा दिनांक 20.07.25 से 27.08.25 तक रद्द रहेगी।
- गाडी संख्या 22482, दिल्ली सराय- जोधपुर रेलसेवा दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 तक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाडी संख्या 12323, हावडा-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 22.07.25 व 25.07.25 को हावडा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेलनगर होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 14088, जैसलमेर-दिल्ली रेलसेवा जो दिनांक 26.07.25 व 27.07.25 को जैसलमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 14661, बाडमेर-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 21.07.25 से 28.07.25 को बाडमेर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पटेल नगर-दयाबस्ती-दिल्ली किशनगंज-दिल्ली होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 26.07.25 व 27.07.25 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज-दयाबस्ती-पटेल नगर होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 15624, कामाख्या-भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 25.07.25 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी।
- गाडी संख्या 20488, दिल्ली-बाडमेर रेलसेवा जो दिनांक 22.07.25 को दिल्ली से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी।