PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर के खांडा फलसा थाना क्षेत्र के पदम सागर में नहाने के लिए उतरा एक नाबालिग डूब गया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और उसकी बॉडी को निकालने के प्रयास शुरू किए।
:
जोधपुर के पावटा पोलो क्षेत्र का निवासी नाबालिग बुधवार को परीक्षा देने के बाद जोधपुर के भीतरी शहर स्थित गंगश्याम जी मंदिर में होली खेलने गया था। यहां अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद पदम सागर आया। यहां उसके दोस्त पदम सागर में नहाकर बाहर निकले। इसके बाद नाबालिग ने पदम सागर में छलांग लगा दी। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया। इस पर उसके दोस्तों ने शोर मचाया और मौके पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल नाबालिग की बॉडी को निकालने के प्रयास जारी हैं।
नहाने उतरा नाबालिग डूबा
थानाधिकारी सुरेश पोटलिया ने बताया- नाबालिग अपने दोस्तों के साथ एक मंदिर में होली खेलकर आया था। बाद में नहाने के लिए वे पदम सागर में आए थे। इस दौरान नाबालिग बच्चा डूब गया।

