PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह
समाज सेवी मान सिंह टाक के निधन से टाक समाज में शोक की लहर
सदकार्यो के लिए सदैव याद रहेगे समाजसेवी टाक
जोधपुर जिले के बिलाड़ा तहसील के निवासी समाज सेवी मान सिंह टाक के निधन से टाक समाज में शोक की लहर समाजसेवी मान सिंह के असामयिक निधन पर अखिल भारतीय श्री टाक महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष कंवरलाल टाक, अखिल भारतीय टाक महासभा महामंत्री प्रकाश चंद्र टाक, अखिल भारतीय टाक महासभा के मारवाड़ क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र कुमार अजमेर क्षेत्र अध्यक्ष हेमसिह टाक, भंवरलाल टाक, राजेन्द्र कुमार टाक,सहित कई राजनेताओं, प्रबुद्धजनों व ग्रामीणों ने समाज के लिए अपूर्णीय क्षति बताया टाक हमेशा सद्कार्यो से जुड़े रहते थे। मिलनसार व सरल व्यवहार के धनी थे टाक ने हमेशा आमजन का दिल जीता है। अपने जीवन में अच्छे कार्य कर क्षेत्र में अच्छी ख्याति अर्जित की। उनके अच्छे कार्यो के लिए टाक सदैव याद आएगें। समाज के बंधुओ व गणमान्य प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में
टाक की
अंतिम यात्रा रविवार को निजी आवास चामुंडा कॉलोनी बिलाड़ा से दोपहर 1:00 बजे बाण गंगा मोक्षधाम के लिए प्रस्थान हुई जहां अंतिम संस्कार किया गया तीसरे का उठावणा सोमवार को। दोपहर 3:00 बजे निजी आवास पर रखा गया है