PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की बनाड़ थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मां और बेटे को अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है। फिलहाल दोनों से मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
62 किलो 780 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद
बनाड़ थाना पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई खोखरिया के पास झोपड़ी रोड में की। यहां मां और बेटे को गिरफ्तार कर 62 किलो 780 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने इस मामले में सुमन पत्नी दिनेश बिश्नोई उम्र 42 साल व रोहित पुत्र दिनेश बिश्नोई उम्र 21 साल निवासी सुरपुरा पुलिस थाना मंडोर हाल झोपड़ी रोड खोखरिया को गिरफ्तार किया। दोनों कहां से मादक पदार्थ खरीदकर लाए थे और किस जगह सप्लाई करने वाले थे। इसको लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

