PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर। जोधपुर के लूणी थाने में एक महिला ने रेप का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि रेप करने के बाद आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। फिर ब्लैकमेल कर जबरन पैसे और गहने भी वसूल लिए गए।
महिला ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 के दरमियान आरोपी ने कई बार रेप किया। वीडियो बनाकर जबरन पैसे लेता रहा। चार लाख रुपए ले लिए। कीमती गहने भी हड़प लिए। इसे लौटाने से इनकार कर दिया। कई दिनों तक पीड़िता चुप रही। आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
लूणी थाना अधिकारी हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया-महिला की ओर से रिपोर्ट दी गई है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

