• March 22, 2026

गर्मी की छुट्टियों में राहत, 1 अप्रैल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस

PALI SIROHI ONLINE

गर्मी की छुट्टियों में राहत, 1 अप्रैल से फिर जम्मू तक दौड़ेगी भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस
——————————————–

*अब नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन, जोधपुर-जम्मू सीधी ट्रेन होगी बहाल*
-आरक्षण शुरू, यात्रियों को सीधी सुविधा

जोधपुर। गर्मी की छुट्टियों से पहले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 1 अप्रैल से पुनः अपने पूर्ण मार्ग पर संचालित करने का निर्णय लिया है,जिससे जोधपुर से जम्मू जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि पिछले वर्ष भारी बारिश के कारण ब्रिज संख्या-17 में आई तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन संख्या 14803/14804 भगत की कोठी-जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस  को पठानकोट रेलवे स्टेशन से जम्मूतवी रेलवे स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा था।

अब कठुआ-माधोपुर रेलखंड पर मरम्मत और तकनीकी कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके बाद रेलवे ने ट्रेन को फिर से पूरे मार्ग पर चलाने का फैसला किया है।

इसके तहत ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 1 अप्रेल से तथा 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 2 अप्रेल से संचालित होगी। इसके लिए अग्रिम आरक्षण भी शुरू कर दिया गया है।

गर्मी की छुट्टियों के दौरान यह ट्रेन यात्रियों के लिए खास तौर पर फायदेमंद साबित होगी,क्योंकि अब उन्हें जोधपुर से जम्मू तक सीधी रेल सेवा उपलब्ध हो सकेगी।

About The Author

You cannot copy content of this page