PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर सेंट्रल जेल के जेलर हडवंत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभाग के जांच की जा रही है, इसके चलते उन्हें सस्पेंड किया गया है। निलम्बन के दौरान उनका मुख्यालय केन्द्रीय कारागृह, भरतपुर रहेगा।
अतिरिक्त महानिदेशक, जेल पी रामजी की तरफ से जारी आदेश में बताया गया कि हडवंत सिंह के विरूद्ध नई कैदियों की वरियता दरकिनार कर अन्य वार्ड में भेजे जाने को लेकर विभागीय जांच प्रस्तावित है।
राजस्थान सिविल सेवाएं (वर्गीकरण, नियन्त्रण एवं अपील) नियम, 1958 के नियम-13 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।
लोकल अधिकारी मामले से अनभिज्ञ
जांच रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल निलंबन की कार्रवाई की गई है।
वहीं जोधपुर सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने विभाग की ओर से प्रस्तावित जांच को लेकर अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि इसका फैसला उच्च अधिकारियों ने लिया है और ऑर्डर जयपुर से जारी किए गए हैं। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक उन्हें मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है।

