PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-होली के त्योहार पर रेलवे प्रशासन लालकुआं-राजकोट के बीच साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन राजस्थान के जोधपुर मंडल से होकर गुजरेगी। 1 से 29 मार्च तक यह ट्रेन कुल 5 फेरे लगाएगी। जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया- इस विशेष ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट स्पेशल 1 से 29 मार्च तक हर रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी।
ट्रेन संचालन का समय और सारणी
रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट स्पेशल 1 से 29 मार्च तक हर रविवार को लालकुआं (उत्तराखंड) से दोपहर 12:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सोमवार सुबह 5:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद रवाना होकर शाम 6:10 बजे राजकोट (गुजरात) पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं स्पेशल 2 से 30 मार्च तक हर सोमवार रात 10:30 बजे राजकोट से रवाना होगी। यह ट्रेन मंगलवार सुबह 9:40 बजे जोधपुर पहुंचेगी और बुधवार सुबह 5:15 बजे लालकुआं (उत्तराखंड) पहुंचेगी।
20 डिब्बों की होगी स्पेशल ट्रेन
यात्रियों के आरामदायक सफर के लिए इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इसमें श्रेणीवार डिब्बों का विवरण इस प्रकार है:
सेकंड एसी: 1 डिब्बा
थर्ड एसी: 2 डिब्बे
स्लीपर क्लासः 11 डिब्बे
जनरल क्लासः 4 डिब्बे
गार्ड एसएलआर: 2 डिब्बेइन प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार- यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान किच्छा, बरेली जंक्शन, कासगंज, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, जयपुर, फुलेरा, मकराना, मेड़ता रोड, जोधपुर, लूनी, समदड़ी, जालोर, मारवाड़ भीनमाल और महेसाना सहित अन्य कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी।

