घी की दुकान पर छापा, DST और खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए नमूने, 14,500 किलो घी पहले ही किया जा चुका जब्त
PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर-जोधपुर की मंडोर मंडी में मिलावटी घी की सूचना पर पुलिस ओर खाद्य सुरक्षा टीम ने गोदाम में दबिश दी। इस दौरान टीम ने मौके से दुकान में रखे घी की जांच की ओर आवश्यक कार्यवाही की। अचानक टीम के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। कई व्यापारी टीम को कार्यवाही को लेकर सवाल करते भी नजर आए। बता दें कि मंडोर मंडी में नकली घी के कई मामले पूर्व में भी सामने आ चुके हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट से कि महामंदिर थाने की पुलिस ओर DST टीम से सूचना मिली कि मंडोर मंडी में एक गोदाम में घी का ट्रक खाली खाली किया जा रहा है।
इस पर यहां गोदाम में घी की जांच की जा रही है। संदेह के आधार पर घी के नमूने लिए गए हैं। नियमानुसार खाद्य सुरक्षा अधिनियम में कार्यवाही की जाएगी। हाल ही में करीब 14 हजार 500 किलो घी मिलावट के संदेह में जब्त किया था।
प्रशिक्षु RPS नवनीत कौर ने बताया DST की ओर से नकली घी के संदेह में इतला मिली थी। इस पर वो टीम के साथ मौके पर पहुंची और फूड एंड सेफ्टी टीम को सूचना दी गई। बता दें कि मंडोर मंडी में घी की खरीद को लेकर जिले भर से ग्राहक आते हैं। यहां पर कई मिलावटखोरों ने अपने लालच ओर अधिक कमाई के लिए नकली ओर मिलावटी घी का कारोबार भी शुरू कर दिया। इसके चलते मंडी में ईमानदारी से व्यापार करने वाले व्यापारियों की साख भी खराब होने लगी है।

