PALI SIROHI ONLINE
जोधपुर की भगत की कोठी थाना पुलिस ने दुष्कर्म मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने महाराष्ट्र, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और गुजरात सहित कई राज्यों में करीब 2 हजार किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपी जयंतीलाल वगताराम चौधरी (30) पुत्र वगताराम पटेल को गिरफ्तारी किया।
थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया- पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 नवंबर को आरोपी जयंतीलाल ने धोखाधड़ीपूर्वक अपनी पत्नी से मिलाने के बहाने होटल में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। वहीं अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर जबरन बलात्कार किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
:
साइबर तकनीक का जानकार आरोपी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी साइबर तकनीक का जानकार और बेहद शातिर है। तकनीकी पहलुओं के विश्लेषण एवं साइबर इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।सूचना मिलने पर टीम ने नैनीताल क्षेत्र से होने का पता चला।
इसके बाद टीम पीछा कर पाली जिले के फालना तक लगातार प्रयास करते हुए ट्रेन से आरोपी जयंतीलाल वगताराम चौधरी (30) पुत्र वगताराम पटेल को दस्तयाब कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया है।

