PALI SIROHI ONLINE
जावाल- पंद्रह दिनों से अज्ञात बीमारी से बकरियों की मौत से पशुपालकों में चिंता है। अब तक 150 से अधिक बकरियों की मौत हो चुकी है।
पशुपालकों ने बताया कि 15 दिनों से हर दिन 4 से 5 बकरियों की मौत हो रही है। शनिवार को पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची और बीमार बकरियों का उपचार किया। साथ ही मृत बकरियों का पोस्टमार्टम करवाया, ताकि बीमारी के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बीमारी का खुलासा हो सकेगा। घटना की सूचना पर पुलिस सहायक उपनिरीक्षक लखपत सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पशुपालक एकत्रित हो गए। छगनलाल घांची घटनास्थल पहुंचे और जानकारी ली।

