
PALI SIROHI ONLINE
जालोर। पुरानी सब्जी मंडी स्थित आर्य वीरम व्यायामशाला में अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना में दिवंगत 315 लोगों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया। आर्य वीर दल और आर्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में शांति प्रकरण के मंत्रों द्वारा आहुतियां दी गईं। आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता विनोद आर्य ने कहा कि अहमदाबाद में हुई घटना में दिल दहला देने वाली घटना है। दुखद घटना में जो लोग दिवंगत हुए हैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की कि वह शोक संतप्त परिवारों को साहस, धैर्य और शक्ति दें।


