• March 28, 2026

ठाकुरजी मंदिर में दिनदहाड़े ब्रह्मा विष्णु की प्रतिमा से आभूषण चोरी,चांदी के मुकूट छत्र कड़े व चांदी की गाय भी ले गए चोर

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में भंडारियों के वास की गली में गुरुवार को दिनदहाड़े दो मंदिरों के ताले तोड़ने की घटना सामने आई। अज्ञात चोरों ने सोनी समाज के ठाकुरजी मंदिर में घुसकर चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पास स्थित जैन समाज के शिव परिवार मंदिर के ताले भी तोड़ेलेकिन वहां से कोई सामान चोरी नहीं हुआ।

सोनी समाज के प्रतिनिधि राकेश सोनी के अनुसार ठाकुरजी मंदिर में ब्रह्मा-विष्णु-महेश की प्रतिमाओं पर चढ़े चांदी के मुकुट, छत्र, हाथों के कड़े, दो चांदी की गाय सहित करीब 800 ग्राम चांदी के आभूषण गायब मिले। घटना का समय दोपहर 1 से 5 बजे के बीच बताया गया है।

शाम को स्थानीयलोगों ने मंदिर का गेट खुला देखा। सूचना पर पुजारी और समाज के लोग पहुंचे तो ताले टूटे मिले। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया, मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

About The Author

You cannot copy content of this page