PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में शोक सभा में गए परिवार के घर पर चोरी हो गई। चोर घर में रखा 5 तोला सोना और एक किलो चांदी की ज्वेलरी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
घटना शहर के गौडिजी मंदिर के सामने शुक्रवार की देर रात हुई। शहर के गौडिजी मंदिर के सामने निवासी दुदाराम पुत्र जगमाल राम, लालपोल निवासी अपने बड़े भाई की पत्नी की मृत्यु होने पर लाल पोल में शुक्रवार को शोक सभा में शामिल होने के लिए परिवार के साथ भाई के घर गया था।
इस दौरान रात में परिवार के साथ वही रुका था। इसी दौरान उनके सूने मकान में चोर घुस गए। चोर छत से घर में घुसे और कमरों के लगे लॉक तोड़कर तिजोरी, पेटी सहित अन्य अलमारियों में रखा सामान बिखेर दिया।
इस दौरान तिजोरी के ताले तोड़कर उसमें रखा करीब 5 तोला सोने और एक किलो से ज्यादा की चांदी की ज्वेलरी के अलावा 7 हजार रुपए कैश भी ले गए। चोरों ने घर में लगे सीसीटीवी व डीवीआर भी तोड़ दी।
परिवार दूसरे दिन शनिवार की सुबह भाई के यहां से अपने घर पहुंचा तो सारे ताले टूट हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
सरकारी स्कूल के पास बैठे नशेड़ियों पर वारदात का शक परिजनों का कहना है कि घर के सामने 200 मीटर की दूरी पर एक सरकारी स्कूल हैं। उसके पास कुछ नशेड़ी लोग बैठे रहते है। कई बार पुलिस को भी शिकायत की। लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। आशंका है कि वहां बैठे लोगों ने वारदात की। मामले में पुलिस ने शीघ्र चोरों को पकड़ने की मांग की है।
यह भी पढे

