PALI SIROHI ONLINE
जालोर-शांतिनाथ महाराज के शिष्य सिरे मंदिर धाम के पीठाधीश्वर पीर गंगानाथ महाराज के द्वारा मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। प्रयागराज में आयोजित कुम्भशाही स्नान के अवसर पर बुधवार को पीर गंगानाथ महाराज द्वारा सम्पूर्ण नाथ संप्रदाय (गुरु गोरक्षनाथ पीठ) के महंत एवं दूरदराज से हजारों की संख्या में आए साधुओं व नाथजी के भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई।
गुरू गोरक्षनाथ पीठ के सेवा अखाड़े में देश भर से हजारों की संख्या में साधु संतों का आगमन हो रहा हैं। भंडारा कार्यक्रम में जालोर अखाड़े से प्रेम नाथ महाराज, आनंद नाथ महाराज, रेवती नाथ महाराज के सानिध्य में सभी संत महात्माओं को भेट पूजा देकर सम्मान दिया गया।
इस दौरान जालोर अखाड़े के भक्त मीठालाल दर्जी, पारस मल परमार, ओबाराम देवासी, नवीन सुथार, शंभूसिंह देवल, परबत सिंह, विक्रम सिंह बाकरा, हेमेन्द्र परमार, जवानाराम प्रजापत, उत्तम प्रजापत एवं समस्त नाथजी के भक्तों ने सेवा करने का लाभ प्राप्त किया। भक्तों द्वारा नाथ जी के जय कारों के साथ गुर भगवान की महिमा का गुणगान किया गया