PALI SIROHI ONLINE
जालोर।राज्य सरकार के निर्देशानुसार महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जिले में 529 कार्यों के लिये 1835.50 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया- राज्य सरकार के प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले समारोह में जिले की 304 ग्राम पंचायतों में पंचायत पौधशाला का शिलान्यास किया जायेगा, जिससे जिले में वृक्षारोपण के लिये ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि जिले की 292 ग्राम पंचायतों में 292 पौधशाला के निर्माण के लिये राशि 1004.43 श्रम मद एवं 471.61 सामग्री मद कुल राशि 1462.04 लाख की स्वीकृति जारी की गई है। वही जिले में व्यक्तिगत लाभ के 233 कार्यों की स्वीकृति जारी की गई है।
जिसमें श्रम मद में राशि 89.30 लाख सामग्री मद में 172.25 कुल राशि 264.55 लाख है। सामुदायिक कार्य के 9 कार्यों के लिये कुल राशि 108.91 लाख की स्वीकृति जारी की गई।
जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में श्रमिकों की मांग के अनुसार रोजगार मिल सकें इसके लिए 529 कार्यों पर कुल राशि 1835.50 लाख की स्वीकृति जारी की गई।
उन्होंने जिले के समस्त विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे पंचायत समितियों में अधिकतम श्रमिकों का नियोजन करना सुनिश्चित करें। जिससे कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार अपूर्ण कार्यों को समय पर पूर्ण किया जा सके।