PALI SIROHI ONLINE
जालोर-शहर के होटल गिटको से सिरे मंदिर तलहटी तक 142 करोड़ की लागत से करीब ढाई किलो मीटर तक सड़क का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर शनिवार को मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग व भैरूनाथ अखाड़े के संत ईश्वर नाथ ने भूमि पूजन किया।
राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा सनातन संस्कृति एवं धर्म के कार्य प्राथमिकता से हो रहे हैं। इसी कड़ी में जालोर जिले में बजट घोषणाओं की क्रियान्विति की कड़ी में ही आज बजट घोषणा 2024-25 के तहत नगर परिषद जालोर को जारी 2 करोड़ की राशि में से 1 करोड़ 42 लाख की लागत से होटल गिटको से सिरे मंदिर पगलिया तक के सड़क निर्माण कार्य का शनिवार को भैरूनाथ अखाड़े के संत ईश्वर नाथ महाराज के पावन सानिध्य में भूमि पूजन किया गया।
उन्होंने कहा कि जालोर दुर्ग की सड़क, रेलवे स्टेशन से बागरा तक की सड़क निर्माण गोड़वाड़ सर्किट सहित अनेक विकास कार्यों की क्रियान्विति प्रगति पर है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित, सायला प्रधान धोमिदेवी देवी अतिथि के रूप में उपस्थित मौजूद रहे। अतिथियों ने भूमि पूजन के साथ-साथ पट्टीका का अनावरण भी किया। कार्यक्रम का संचालन अंबिका प्रसाद तिवारी ने किया।
इस अवसर पर राम प्रकाश चौधरी, पुखराज राजपुरोहित, मुकेश खंडेलवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि सोलंकी, मंगल सिंह सिराणा, तुलसाराम चौधरी, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, अंबालाल व्यास, मंगलाराम सांखला, दिलीप सोलंकी, ललित राजपुरोहित व राजू चौधरी सहित जनप्रतिनिधि धर्म प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक समेत अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
मुख्य सचेतक गर्ग ने सिरे मंदिर में किए दर्शन
इससे पूर्व राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने सिरे मंदिर पहुंचकर दर्शन लाभ प्राप्त कर उपस्थित संत महात्माओं से चर्चा भी की। इस अवसर पर ज्योतिबा फुले जागृति संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नाथू सोलंकी साथ रहे।
