
PALI SIROHI ONLINE
जालोर। रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल देवेंद्र कुमार के 2019 से लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर बर्खास्त कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव ने बताया कि इससे पहले भी वह 2017 से 2019 के बीच छह बार में कुल 221 दिन अनुपस्थित रहा।
वर्ष 2019 से 2023 तक वह 1415 दिन ड्यूटी पर नहीं आया और वर्ष 2023 से अब तक लगातार गैरहाजिर है। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल देवेंद्र कुमार को कई बार नोटिस भेजे गए।
इसके बावजूद वह ड्यूटी पर नहीं लौटा। विभागीय जांच करवाई गई। कांस्टेबल की कार्य के प्रति लापरवाही, अनुशासनहीनता और पुलिस नियमों के उल्लंघन को गंभीर माना गया। इसके बाद राजस्थान सिविल सेवा नियम 16 सीसीए के तहत कार्रवाई की गई।


