PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में झाब ग्राम पंचायत को पंचायत समिति घोषित कर बाद निरस्त करने से लोगों में आक्रोश है। 31 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को झाब और आसपास की 24 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंच रहे हैं। जहां मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
लोगों का कहना है कि झाब को दोबारा पंचायत समिति का दर्जा नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
