
PALI SIROHI ONLINE
जालोर सोशल मीडिया पर वायरल एक शादी समारोह के वीडियो में 2 युवक हथियार लहराते और हवाई फायरिंग करते नजर आए।इस पर चितलवाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उप निरीक्षक बलदेवराम ने 9 जून को सांगड़वा गांव में मानमहेन्द्र सिंहउर्फ भमसा की शादी के दौरान वायरल वीडियो की जांच की। वीडियो में सांगड़वा निवासी महिपाल सिंह और दीपेंद्र सिंह अवैध बंदूक और पिस्टल से हवाई फायरिंग करते दिखे। इससे मानव जीवन को खतरा हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। दोनों आरोपियों की तलाश और जांच जारी है।


