
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-राज्य सरकार ने शनिवार की रात को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 91 अफसरों के तबादले किए हैं। जालोर से एसपी ज्ञानचंद्र यादव का तबादला किया है। इनकी जगह शैलेंद्र सिंह इंदौलिया को जालोर का नया एसपी बनाया गया है।
राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने एक साथ 91 आईपीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी की। यह लिस्ट संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने यह सूची जारी की। जिसमें पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय एवं यातायात पुलिस आयुक्तालय जोधपुर शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया को हटा कर जालोर एसपी के पद पर नियुक्त किया है।
वहीं जालोर एसपी ज्ञानचंद्र यादव को जालोर से हटा कर जयपुर एसओजी एसपी लगाया गया है। यादव ने 16 माह तक जालोर एसपी के पद पर रहे। 13 मार्च 2024 को पदभार ग्रहण किया था और 19 जुलाई 2025 में फिर तबादला कर जयपुर एसओजी एसपी लगाया गया है।


