• April 8, 2026

जालोर में कार से भिड़ा स्कूटी सवार घायलःअचानक गेट खोलने से टकराया, गंभीर हालत में रेफर किया

PALI SIROHI ONLINE

जालोर-जालोर में बागोड़ा रोड़ पर स्थित नीलकंठ होटल के पास सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति में आगे रेफर कर दिया।

घायल के भाई कमलेश कुमार पुत्र हनुमानाराम माली ने थाने में लिखित रिपोर्ट देकर बताया कि मंगलवार की शाम करीब 9 बजे मेरा भाई कांतिलाल अपने घर से नीलकंठ होटल खाना लेने स्कूटी लेकर गया था।

होटल से घर वापस आते समय एयू बैक के पास पहुंचा था कि आगे एक कार ड्राइवर ने लापरवाही से कार चलाते हुए अचानक बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिए। इसके बाद कार का गेट खोल दिया। इसके बाद मेरा भाई कार से टकरा कर नीचे गिर गया। भाई के शरीर पर चोटें आई हैं। यह टाटा पंच है इसके नम्बर-RJ 16 CB 0609 हैं।सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को जालोर के सामान्य चिकित्सालय पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद प्राथमिक आगे रेफर किया गया। जहां घायल का पालनपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा हैं।

घटना के बाद कार ड्राइवर फरार

मेरे भाई के पीछे-पीछे चल रहे रतन माली पुत्र खेताराम माली, इन्द्र सांखला पुत्र धर्माराम माली ने कार ड्राइवर का नाम, पता पूछा तो उसने अपना नाम नरपत माली पुत्र देवीलाल माली जालोर बताया। इसके बाद मौका देखकर गाड़ी लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका का निरीक्षण कर रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

About The Author

You cannot copy content of this page