PALI SIROHI ONLINE
जालोर-राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जालोर कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कहा- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों के प्रति सरकार के कर्तव्यों का दस्तावेज है। जो महिला, युवा, किसान, मजदूर एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित है।
मुख्य सचेतक ने बताया कि 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपए का यह बजट साल 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। यह आधारभूत विकास, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, ऊर्जा, कृषि, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार, सुशासन एवं हरित विकास जैसे 10 प्रमुख स्तंभों पर आधारित है।
इस दौरान जालोर से बागरा थाने जाने वाली सड़क खराब होने को लेकर सवाल उठे। ऐसे में, आहोर विधायक छगन सिंह राजपुरोहित व मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे को इस रोड की जांच करने के साथ टोल बंद कराने के निर्देश दिए।
भालू का संरक्षण, अनार मंडी में सुविधाएं बढ़ेंगी
भागली सिंधलान से चितहरणी, कुआबेर से झरडाजी बाडमेर सीमा तक, तडवा से हल्देश्वर महादेव मंदिर, धनानी से शीतला माता मंदिर तक सड़क निर्माण।
33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य उनडी (सायला), जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और जालोर को शामिल करते हुए ‘थार सांस्कृतिक सर्किट’ की घोषणा।
जालोर जिला कारागार में आधुनिक मुलाकात कक्षों का निर्माण, अनार मंडी जीवाणा में मूलभूत सुविधाओं का निर्माण।
आलवाड़ा में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र, जालोर व सांचोर शहरों में जलापूर्ति अंतराल को सतत रूप से कम करने के लिए उच्च/स्वच्छ जलाशय, पम्प लाइन सम्बन्धी कार्य करवाए जाएंगे।
इसी प्रकार आहोर में छीपरवाड़ा से मेडाउपरला-डूडसी प्याउ बागरा व चांदराई से पांचोटा-तरवाड़ा-मुलेवा-बिशनगढ़-निंबला तक सड़क निर्माण, आहोर खेल स्टेडियम का निर्माण।
बावरला बांध एवं नहरों के जीर्णोद्धार कार्य, रानीवाडा में पुलिया व सड़क निर्माण। वन्यजीव अभयारण्य माउंट आबू-सिरोही एवं सुंधामाता संरक्षित क्षेत्र में पाए जाने वाले Sloth Bear का संरक्षण।सांचोर-रानीवाड़ा-मण्डार-आबू सड़क निर्माण कार्य, डबाल से तलावियानाडी गोगाजी मन्दिर तक सड़क कार्य, सांचौर नगर पालिका में STP कार्य, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय सांचौर की स्थापना की जाएगी।
प्रेस वार्ता के अवसर पर आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, पुखराज विराणा, गजेन्द्र सिंह सिसोदिया मौजूद रहे।
