• March 13, 2026

नर्मदा नहर में युवक, युवती और बच्ची के शव मिलेः प्रेम प्रसंग के शक में नहर में कूदने की आशंका, SDRF ने चलाया था रेस्क्यू

PALI SIROHI ONLINE

चितलवाना-जालोर जिले के चितलवाना क्षेत्र में नर्मदा मुख्य नहर से गुरुवार शाम युवक, युवती और पांच साल की बच्ची के शव बरामद किए गए। यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

सिवाड़ा की सरहद में गुरुवार को तीनों के नहर में गिरने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।महिला के ससुर ने बताया कि पिछले सात दिनों से अपने पीहर हरियाली में थी। उन्होंने प्रेम प्रसंग की बात कही। पटवारी कैलाश डऊकिया ने भी प्रथम दृष्टया इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया है।

घटना की सूचना मिलते ही चितलवाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से नहर में सर्च अभियान चलाया। बाद में (SDRF) की टीम ने भी खोजबीन में मदद की और शाम 7 बजे तीनों शव नहर से बाहर निकाले। घटना के बाद आसपास के गांवों के लोगों की बड़ी भीड़ नहर के किनारे जमा हो गई थी।

About The Author

You cannot copy content of this page