PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में मालगाड़ी भैंस से टकरा गई। इस हादसे में इंजन समेत दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद इस रूट पर चलने वाली एक्सप्रेस और डेमू ट्रेन ढाई से तीन घंटे देरी से चली।
घटना बुधवार रात 9:26 की जिले के बिशनगढ़ और बालवाड़ा स्टेशन के बीच की है। मामले की जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।
भैंस से टकरा गया था इंजन
जानकारी के अनुसार बालवाड़ा और बिशनगढ़ स्टेशन के बीच अचानक भैंस आने के कारण एक मालगाड़ी का इंजन समेत एक डिब्बा ट्रैक से उतार गया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालगाड़ी के इंजन समेत दूसरे डिब्बे के 2 पहिए पटरी से उतर गए। इसके बाद जोधपुर से आई टीम ने करीब 12.30 बजे डिब्बे को रवाना किया।
इस दौरान भगत की कोठी-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस को करीब 3 घंटे तक मोकलसर स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। वहीं भगत की कोठी – पालनपुर पैसेंजर डेमू अपने निर्धारित समय से 2 घंटा 30 मिनट देरी से चली।ट्रेनों के घंटों लेट होने से पालनपुर, महेसाणा, अहमदाबाद और साबरमती की ओर जाने वाले यात्रियों को खास परेशानी हुई। हालांकि देर रात करीब 12.30 बजे फिर ट्रेनों के सचालन शुरू हुआ।
