PALI SIROHI ONLINE
जालोर-गोशालाओं को अनुदान राशि दिलाने और भूमि आवंटन करने की मांग को लेकर जालोर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन हुआ।
राजस्थान गोसेवा समिति जिला शाखा जालोर की ओर से जिलेभर की गोशालाओं की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन और जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया कि जयपुर में 3 नवम्बर को प्रदेश स्तरीय गोसेवा समिति की बैठक हुई थी। इसमें प्रदेश भर में गोशालाओं को सरकार की ओर से समय पर अनुदान सहायता राशि नहीं मिल रही है। साथ ही कई गोशालाएं गोचर भूमि पर संचालित हैं, जिन्हें भूमि आवंटन के अभाव में सरकारी सहायता से वंचित रखने समेत कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई।
भूमि आवंटन के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
इसके बाद सभी गोशाला संचालकों ने सोमवार दोपहर में कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन कर कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे को ज्ञापन सौंपा। साथ ही गौशालाओं को अनुदान राशि और भूमि आवंटन करने की मांग की। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सरकार आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि गोसेवा कार्य बाधित न हो।कैबिनेट मंत्री से समस्या का समाधान करने की मांग ज्ञापन कैबिनेट मंत्री जोगेश्वर गर्ग, सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक छगनसिंह राजपुरोहित, भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, जिला कलेक्टर जालोर और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी सौंपा गया। सभी ने गोभक्तों को समस्या के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
बैठक का आयोजन मलकेश्वर मठ में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गोभक्त व गोशाला संचालक शामिल हुए। समिति अध्यक्ष बद्रीदान नरपुरा ने बताया कि जब तक गोशालाओं को नियमित अनुदान और भूमि आवंटन नहीं मिलेगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर उपाध्यक्ष छनगलाल सुथार (मंगलवा), जिला सचिव दिनेश कुमार पुरोहित, भूतेल गौशाला अध्यक्ष केसाराम देवासी, जाजुशन गौशाला अध्यक्ष भलाराम देवासी, पुनासा गौशाला व्यवस्थापक खंगारदास सत, मेगलवा गौशाला उपाध्यक्ष मंगलसिंह दहिया, तालियाना गौशाला अध्यक्ष बगाराम चौधरी, मुण्डवा गौशाला प्रबंधक अमराराम देवासी, सायला गौशाला प्रबंधक महावीरचंद जैन, खोखा गौशाला अध्यक्ष दमाराम जाट, पुनावास गौशाला उपाध्यक्ष आवडदान चारण, देता से छगनलाल सुथार सहित अनेक गोभक्त मौजूद रहे।
