PALI SIROHI ONLINE
गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का जालोर स्टेशन पर समय में आंशिक परिवर्तन
जोधपुर, 05 फरवरी। रेलवे द्वारा गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का जालोर स्टेशन पर ठहराव समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 22484, गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 06.02.25 से गांधीधाम से प्रस्थान करेगी वह जालोर स्टेशन पर निर्धारित समय 05.16 बजे आगमन व 05.19 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 05.26 बजे आगमन व 05.29 बजे प्रस्थान करेगी।