PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर में मंगलवार को कानीवाड़ा हनुमानजी मंदिर में दर्शन के लिए जा रही करीब 15 महिलाओं के पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। घटना में 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। एक महिलाओं को गुजरात रेफर कर दिया गया है।कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि जालोर के श्रीराम कॉलोनी निवासी सीमा कंवर (40) व दशरथ कंवर (40) पत्नी भवर सिंह समेत करीब 10-15 महिलाएं आहोर में स्थित कानीवाड़ा हनुमानजी मंदिर में दर्शन के लिए पैदल यात्रा कर जा रहे थे। इस दौरान महिलाएं लेटा गांव तक पहुंची थी कि पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार ने रफ्तार में आकर टक्कर मार दी। जिसमें दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
एक महिला का पैर कटा
इसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से जालोर के सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने सीमा कंवर को गंभीर स्थिति में गुजरात रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि सीमा कंवर का पैर कट गया है। जिसका ऑपरेशन होगा।
वही दशरथ कंवर को हल्की चोट आई हैं। परिजन यहां से जोधपुर ले जाकर इलाज करवा रहे हैं। घटना के बाद ड्राइवर कार को लेकर मौके से फरार हो गया।
CCTV के आधार पर जांच जारी
कोतवाल अरविंद कुमार ने बताया कि घटना सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही हैं। वही पुलिस को सीसीटीवी के आधार पर ड्राइवर की तलाश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि एक सीसीटीवी में कार के आधे नंबर रिकॉर्ड हुए हैं। जिसके आधार पर जांच की जा रही है।
