
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जिले में दिन का तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया हैं। जो प्रदेश का 6 सबसे गर्म जिला जालोर दर्ज किया गया हैं। दिन में चली गर्म लू ने पंखे व कूलर भी फेल कर दिए। जिससे आमजन को गर्मी में बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ा हैं। दिन भर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर एसी खरीदते नजर आए। जिससे जालोर में इलेक्ट्रोनिक की दुकान पर भीड़ नजर आई।
बता दे जालोर में मौसम में बदलाव के रविवार को दिन का तापमान 41.6 व रात का तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया हैं। जिससे अब दिन के साथ रात भी लू का प्रकोप देखने को मिल रहा हैं। लोग दिन में कड़कडाती धूप में दोपहर 1 बजे से शाम करीब 5 बजे शहर की सड़के तक सूनी नजर आने लगी हैं। तथा मजदूर भी दोपहर में पेडों की छाव में आराम करते दिखे।
मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में गर्मी का दौर चल रहा हैं। तथा गर्मी में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही जिससे आज तेज के साथ लू चलेगी। तथा 16, 17 व 18 अप्रैल मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं। जिससे दिन का तापमान 45 डिग्री से ऊपर दर्ज हो सकता हैं। तेज लू चल सकती हैं।


