PALI SIROHI ONLINE
जालोर । एक महिला के फोटो और वीडियो एडिट कर वायरल करने के आरोपी को भाद्राजून पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार हरियाली (सांचौर) निवासी आरोपी गंगारसिंह (27) पुत्र दलपतसिंह ने एक महिला के निजीफोटो व वीडियो एडिट कर बनाए गए अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख की मांग की। वहीं उसकी शादी से ठीक ने पहले फोटो वीडियो वायरल कर शादी तुड़वाने की धमकी देते हुए अलग-अलग आईडी बनाकर वायरल करने धमकी देने लगा। महिला के भाई ने रिपोर्ट दी लेकिन आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार किया।

