PALI SIROHI ONLINE
जालोर-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 15 मार्च को जालोर के सिरे मंदिर आएंगे और धर्म सभा में शामिल होंगे।
दरअसल, जालोर शहर के सिरे मंदिर में स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर के 375 साल पूरे होने के मौके पर दो दिवसीय महायज्ञ व विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश के गुरू गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर पीठाधीश्वर व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के अलावा तिजारा विधायक बालक नाथ महाराज जालोर पहुंचेंगे।
15 व 16 मार्च को सिरे मंदिर में धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

