• April 2, 2026

पाली-कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से दो की मौत, तीन गंभीर, एक जोधपुर रेफर

PALI SIROHI ONLINE

जैतारण-थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 458 चावंडिया कला के जोगेश्वर आश्रम के पास रात 9 बजे कार व ट्रैक्टर के बीच हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

हादसे में तीन जने गंभीर घायल हो गए। एक ही हालात चिंताजनक होने पर जैतारण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया। सीआई धोलाराम परिहार ने बताया कि रात्रि में ट्रैक्टर चालक सड़क पर चल रहा था। पीछे से आ रही कार ओवरटेक करते वक्त ट्रैक्टरटक्कर हो गई।

हादसे में कार सवार पारस पुत्र कुनाराम सीरवी निवासी इंद्रोका की ढाणी व रामनिवास गुर्जर की मौके पर मौत हो गई। इंद्रोको की ढाणी निवासी अशोक पुत्र चंपादास व रातकुड़ियानिवासी रेवतसिंह पुत्र तेजपालसिंह घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक कुशालपुरा निवासी तुलसाराम पुत्र लाबुराम सीरवी गंभीर घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया।

About The Author

You cannot copy content of this page