
PALI SIROHI ONLINE
जैतारण | बलून्दा गांव में निजी बसें हाईवे पर ही यात्रियों को उतार रही थीं। इससे ग्रामीणों को तीन किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद गुरुवार को आरटीओ दिनेश टांक ने बस मालिकों को परमिट के अनुसार बसें गांव तक ले जाने की हिदायत दी। साथ ही तीन बसों के चालान भी बनाए। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र प्रजापत ने बताया कि बलून्दा गांव राष्ट्रीय राजमार्ग 458 से तीन किलोमीटर अंदर बसा है। निजी बसें तेजपुरा
फाटा पर ही यात्रियों को उतार देती थीं। ग्रामीणों ने कई बार बस संचालकों से गांव तक बसें ले जाने की मांग की। सुनवाई नहीं होने पर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। इसके बाद आरटीओ ने कार्रवाई की।


