
PALI SIROHI ONLINE
जैतारण-जैतारण में सीरवी नवयुवक मंडल परगना समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। स्थानीय समाज भवन में शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। समाज के संरक्षक अशोक सेपटा और बाबूलाल बरफा की उपस्थिति में सभी पदों पर निर्विरोध चयन किया गया।
रमेश सोलंकी पाटवा को अध्यक्ष बनाया गया है। लक्ष्मण सानपरा और अशोक बर्फा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। धर्माराम राठौड़ को सचिव और राजाराम बर्फा को सहसचिव की जिम्मेदारी दी गई है। शंकरलाल काग कोषाध्यक्ष और सुरेश हामड़ सहकोषाध्यक्ष बने हैं।
कमलेश सैणचा को प्रवक्ता और लिखमाराम सोलंकी को शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। अशोक चोयल खेल मंत्री और राजेश राठौड़ योजना सचिव बनाए गए हैं। धर्मेंद्र पवार संगठन मंत्री और विक्रम चोयल कानून मंत्री नियुक्त हुए हैं। हनुमान राठौड़ को प्रचार-प्रसार मंत्री और रमेश राठौड़ को खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाया गया है।
कार्यकारिणी में मोहनलाल कानेचा, गिरधारीलाल पाटवा, रूपाराम चावंडिया और बाबूलाल को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज सेवा और नवयुवक वर्ग के उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया है।


