PALI SIROHI ONLINE
जैतारण-बयावर पुलिस अधीक्षक श्यामसिह ने 15 जनवरी को जारी आदेश में जैतारण बुद में पुलिस अधिकारियो में फेर बदल किया है। जैतारण थाना अधिकारी मंजू मुलेवा पुलिस निरीक्षक को लगाया है, जबकि जैतारण थाना प्रभारी का कार्य संभाल रहे पुलिस उप निरीक्षक धोलाराम परिहार को रास थाना अधिकारी लगाया है। वही पुलिस उप निरीक्षक महेशचंद को पुलिस थाना जैतारण व बाबुलाल उप निरीक्षक को पुलिस लाइन ब्यावर से पुलिस थाना रायपुर लगाया है, वही जैतारण थाने से दीपाराम पुलिस उप निरीक्षक को पुलिस थाना साकेतनगर लगाया गया।