PALI SIROHI ONLINE
जैतारण-खेड़ा मामावास के कुछ ग्रामीणों पर रायड़े की कूटी लेने गए युवकों पर हमला कर मारपीट और नकदी मोबाइल लूटने का मामला सामने आया है।पीड़ित बबलू पुत्र उगमाराम बावरी ने पुलिस थाना जैतारण में रिपोर्ट देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बबूल रायड़े की कुटी खरीदने का कार्य करता है। उसने 7 फरवरी 2026 को समौखी निवासी गुदडराम को कूटी खरीद के लिए 4 हजार रुपए अग्रिम दिए थे। 8 फरवरी की रात 10 बजे वह साथियों अशोक, राकेश, गणपतलाल और हेमराज के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत में कूटी लेने पहुंचा।
आरोप है कि इसी दौरान जाकिर, शाकिर, अकील सहित उनके परिवार के 40 लोग एकत्र होकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। 5 लाठियों-पत्थरों से मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से वाहन पीछे दौड़ाया। ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। 50 हजार रुपए नकद व मोबाइल लूट ले गए। मारपीट में प्रार्थी व साथियों को शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। किसी तरह जान बचाकर सभी लोग पुलिस थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी।
पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूट, तोड़फोड़, जान से मारने की कोशिश और जाति सूचक शब्दों से न अपमानित करने के आरोपों में मुकदमा दर्ज कर सख्त व = कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि व रिपोर्ट के आधार जांच की जा रही है।

