PALI SIROHI ONLINE
जैतारण (पाली)-नेशनल हाईवे 25 ए पर एचपी पेट्रोल पम्प के पास सोमवार तड़के 4 बजे ट्रैवल्स बस आगे चल रहे ट्रक के पीछे से भिड़ गई। ट्रैवल्स का सहयोगी ड्राइवर देवाराम (52) पुत्र तुलसाराम निवासी भाकरसर पाटौती, जिला बालोतरा की मौत हो गई। बेटियों की शादी के लिए वह डेढ़ माह से छुट्टी पर था। रविवार को ही बस पर ड्यूटी करने आया था। हादसे के वक्त वह सो रहा था। कैबिन बिखर जाने के बावजूद बस चला रहा ड्राइवर बच गया। घायल हुए 13 यात्रियों में से चेतनराम, कल्याणी, सुमांशु की हालत नाजुक होने पर उन्हें जोधपुर रैफर किया। बस सांचौर से जयपुर जा रही थी। एसडीएम मनोज कुमार मीणा, सीआई राजूराम सीरवी मौके पर पहुंचे। यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया
हादसे में ये यात्री घायल : सुमांसु पुत्र उमाशंकर हैदराबाद, श्रवणकुमार पुत्र मांगीलाल पुरोहित गुड़ामालानी, दिनेश कुमार पुत्र ताराचन्द राजपुरोहित गुड़ामालानी, विवेक कलबी पुत्र डूंगरराम आलम्पुरा गुड़ामालानी, जगदीश पुत्र पत्राराम कलबी डाबली, अणदाराम पुत्र लसाराम कलबी खापरोल की ढ़ाणी पांचला सांचौर,पूनमचन्द पुत्र मोडाराम खत्री जालीखेड़ा गुड़ामालानी, कमला पत्नी पूनमचन्द जालीखेड़ा, सोनल चारण पत्नी विवेक चारण अजमेर, राहुल पुत्र नेत्रफल जाटव फिरोजाबाद, कल्याणी पुत्री कैलाश हैदराबाद, नसीर पुत्र कादर खां बड़नौर पाटौदी, राकेश कोली पुत्र ब्रजमोहन भरतुन सपोटरा घायल हो गए।

