PALI SIROHI ONLINE
जैतारण-क्षेत्र के कालू थाने में सोमवार को जोधपुर के मंडोर थाने में चोरी के मामले में फरार आरोपी को पुलिस गाड़ी से थाने लेकर आए। युवक दो मिनट में चकमा देकर थाना के सामने तालाब में उतर गया। गहरे गड्ढ़े में चले जाने से उसकी मौत हो गई।
सीआई राजदीपेंद्र सिंह ने बताया कि लाम्बिया निवासी 25 वर्षीय जनक पुत्र बहादुरसिंह रावणा राजपूत जोधपुर के मंडोर थाना में ट्रैक्टर चोरी कर फरार हो गया था।
जोधपुर पुलिस रविवार को लाम्बिया गांव में दबिश देकर चोरी का ट्रैक्टर बरामद कर लिया, जनकसिंह फरार हो गया। सोमवार को मुखबिर से इतला मिलने पर आनन्दपुर कालू थाने के कांस्टेबल ने दबिश देकरपकड़कर थाने लेकर आए। महज दो मिनट में चकमा देकर वह थाने के सामने तालाब में उतर गया। युक्क के भागने पर कांस्टेबल पीछे भागकर तालाब से बाहर आने को लेकर चिल्लाते रहे। युवक तालाब में आगे जाते वक्त गहरे गड्ढे में उतर कर ओझिल हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युक्क को बाहर निकाल 108 की मदद से जैतारण अस्पताल लेकर आए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव जैतारण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

